एक मीटर पैमाना चाकू की नोक पर मध्य में संतुलित है जब दो सिक्के प्रत्येक का द्रव्यमान $10\,g$, को एक दूसरे के ऊपर $10.0\,cm$ चिन्ह पर रखा जाता है तो संतुलन लम्बाई $40.0\,cm$ प्राप्त होती है। मीटर पैमाने का द्रव्यमान $x \times 10^{-2}\,kg$ है। $x$ का मान है:

  • [JEE MAIN 2022]
  • A

    $9$

  • B

    $6$

  • C

    $60$

  • D

    $7$

Similar Questions

$70$ सेंटीमीटर लंबी और $4.00\, kg$ द्रव्यमान की धातु की छड़ के दोनों सिरों से $10$ सेंटीमीटर दूर रखे दो क्षुर-धारों पर टिकी है। इसके एक सिरे से $40$ सेंटीमीटर की दूरी पर $6.00\, kg$ द्रव्यमान का एक भार लटकाया गया है। क्षुर-धारों पर लगने वाले प्रतिक्रिया बलों की गणना कीजिए। (छड़ को समांग और समान अनुप्रस्थ काट वाली मान सकते हैं।)

$20 \,kg$ द्रव्यमान की एक $3\, m$ लंबी सीढ़ी एक घर्षणविहीन दीवार के साथ झुका कर टिकाई गई है। जैसा चित्र में दर्शाया गया है, इसका निचला सिरा फर्श पर दीवार से $1\, m$ की दूरी पर है। दीवार और फर्श के प्रतिक्रिया बल ज्ञात कीजिए।

$m$ द्रव्यमान का एक ठोस बेलन रूक्ष आनत तल पर रखा है जैसा कि चित्र में प्रदर्शित है। ठोस बेलन को किसी अवितान्य हल्की डोरी से लपेटा गया है। बेलन और आनत तल के मध्य कार्य करने वाले घर्षण बल होगा।

[स्थैतिक घर्षण गुणांक, $\mu_{ s },=0.4$ है]

  • [JEE MAIN 2021]

$W$ भार की एक असमांग छड़ को, उपेक्षणीय भार वाली दो डोरियों से चित्र में दर्शाये अनुसार लटका कर विरामावस्था में रखा गया है। डोरियों द्वारा ऊर्ध्वाधर से बने कोण क्रमश: $36.9^{\circ}$ एवं $53.1^{\circ}$ हैं। छड़ $2\, m$ लम्बाई की है। छड़ के बाएँ सिरे से इसके गुरुत्व केन्द्र की दूरी $d$ ज्ञात कीजिए।

त्रिज्या $R$ एवं द्रव्यमान $m$ के एक एक समान खोखले बेलन के चारों तरफ एक द्रव्यमानविहीन डोरी से एक द्रव्यमान $'m'$ अवलंबित हैं। यदि डोरी बेलन पर फिसलती नहीं है, तब छोड़े जाने पर द्रव्यमान किस त्वरण से गिरेगा?

  • [JEE MAIN 2014]